हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का मार्च-सत्याग्रह,मिशन चौक से सुभाष चौक तक निकला पैदल मार्च, धरना देकर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जताया विरोध

हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का मार्च-सत्याग्रह,मिशन चौक से सुभाष चौक तक निकला पैदल मार्च, धरना देकर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जताया विरो
कटनी। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में आज शाम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कांग्रेसजनों ने मिशन चौक से सुभाष चौक तक पैदल मार्च निकाला और सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया।
पैदल मार्च मिशन चौक से शुरू होकर थाना तिराहा, रूई बाजार और कपड़ा बाजार होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और “दलितों पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की। सुभाष चौक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला और सामाजिक समानता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि “देश में किसी भी तरह का जातिगत भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता, कांग्रेस सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।”
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर किसी स्थान को अपवित्र बताना बेहद आपत्तिजनक है। यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और संविधान की भावना का भी अपमान है। कांग्रेस ऐसी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि “जाति के आधार पर भेदभाव संविधान और लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है, ऐसी मानसिकता के विरुद्ध कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।”
मार्च और सत्याग्रह को देखते हुए पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात रहा। पूरे मार्ग पर पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
आंदोलन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,सुमन रजक, शेवता कटारे, वरिष्ठ नेता राकेश जैन, राजा जगवानी,मौसूफ अहमद विट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष जित्तू गुप्ता, राजेश जाटव, चोखे भाईजान, मंगल सिंह, पंकज गौतम, माया चौधरी, अजय जैसवानी, हिमांशु तिवारी, ब्रजेश मौर्य, कपिल विश्वकर्मा, उदय सिंह, सुरेंद्र मिश्रा,रानू सिंह,कमल पांडे,
राकेश गुड्डू द्विवेदी,सुशील जायसवाल,संजय गुप्ता,माया चौधरी,मुमताज बानो,राहुल होतवानी, सुरेन्द्र मिश्रा,शशांक गुप्ता,अहमद कुरैशी,रमेश मिश्रा,रमेश अहिरवार,देवीदीन गुप्ता, सलाहुद्दीन खान मोहम्मद फरीद,इरशाद खान,दिलदार खान, इमरान खान,घनश्याम रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महिलाओं की मौजूदगी रही।








