Congress Candidates List : जल्द जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, आज दिल्ली में होगी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
मध्यप्रदेश : साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। इस दिशा में आज दिल्ली में दोनों पार्टियों की अहम बैठकें होनी हैं।
Congress Candidates List
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी आज दिल्ली में मिल रही है और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जल्द ही 100 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम जल्द जारी कर सकती है।
Congress Candidates List
इस बैठक में मध्यप्रदेश के कई बड़े नेता, जैसे की पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, उपस्थित होंगे।
वहीं, बीजेपी की तरफ से भी दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक होनी है। जिसमें मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की चौथी सूची पर चर्चा होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के कई दिग्गज उपस्थित होंगे।
सभी की नजरें अब उस घड़ी पर हैं, जब दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगी।








