Friday, May 22, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कांग्रेस ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने किया अव्हान 

कांग्रेस ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने किया अव्हान

कटनी- कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्षों की एक अहम बैठक लेकर आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तार से समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर मौजूदा स्थिति पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।जिला मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह एवं जिला कांग्रेस प्रभारी मनु मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव को लेकर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की बात करते हुए पार्टी में युवाओं को जोड़ते हुए पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने की बात कही।वहीं इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने कहा संगठन की शक्ति से किसी भी चुनाव को जीता जा सकता है, जिसके लिए पार्टी को जमीनी स्तर और अधिक मजबूत करने के प्रयास करने होंगे। जमीनी स्तर पर जब पार्टी का संगठन मजबूत होगा तभी तब ही कोई चुनौती से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज आम नागरिक भाजपा जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो गया है और कांग्रेस के प्रति आशा भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसे में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का जिम्मा प्रत्येक कार्यकर्ताओं का है। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिले की मुड़वारा,बड़वारा, विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा करते हुए आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस मौक पर जिला प्रभारी मनु मिश्रा, पूर्व विधायक बसंत सिंह,विधानसभा प्रभारी दुर्गेश पटेल, ओंकार सिंह, राजेश चौबे, मयंक त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, संतोष पटेल, नदीम महमद, चिंतामन तिवारी, आनंद मिश्रा, विकास निगम, रमाकांत दुबे, रवींद्र सिंह छोटू, सुशील जैसवाल,शरद द्विवेदी, मोहित शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, रानू कुंदरहा जितेंद्र सिंह, समर, और वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि