Congress Big Announcement “Donate For Desh”138 to 13,800 rs.: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लॉन्च किया अभियान, बोले- अमीरों से चंदा लिया तो उनकी माननी पड़ेगी

Congress Big Announcement “Donate For Desh”138 to 13,800 rs.: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लॉन्च किया अभियान, बोले- अमीरों से चंदा लिया तो उनकी माननी पड़ेगी । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश (देश के लिए दान) अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान पर कहा कि पहली बार कांग्रेस देश के लिए दान करने को कह रही है।
खरगे ने कहा, ‘अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।’ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में दे सकते हैं।







