जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः दीपक सोनी टंडन की ताजपोशी, चला बधाइयों का सिलसिला
दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने संगठन के समर्पित और अनुभवी नेता के रूप में जाने वाले दीपक टंडन का पिछला कार्यकाल विधानसभा की चारों सीटों एवं लोकसभा चुनाव में भी एतिहासिक जीत के लिए जाना जाता है उनके कार्यकाल में संगठन मजबूत एवं उत्साहित होकर कार्य करता दिखा । निर्वाचन की घोषणा होते ही वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त जोश और उत्साह के साथ ही दीपक सोनी के घर पहुंचकर उनका फूलमाल से स्वागत करते हुए बधाई दो। माहौल जय-जय श्रीराम और भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, वीडी शर्मा ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, हमारे मार्गदर्शक विष्णुदत्त शर्मा एवं सभी विधायकों ने मुझपर विश्वाश जताता है एक बार पुनः यह पद मेरे लिए नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। सभी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं के सहयोग हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

