आयुध निर्माणी महाप्रबंधक के निज सचिव राजेश मिश्रा(राजू) को मातृशोक

आयुध निर्माणी महाप्रबंधक के निज सचिव राजेश मिश्रा(राजू) को मातृशो

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के प्रतिष्ठित नागरिक एवं आयुध निर्माणी महाप्रबंधक के निज सचिव राजेश कुमार मिश्रा (राजू) की पूज्य माताजी श्रीमती रामकली मिश्रा का कल  शाम जबलपुर में बैकुण्ठधाम गमन हो गया है। लगभग 85 वर्षीय श्रीमती रामकली मिश्रा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा चिकित्सकों की सलाह पर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। कल 24 मई की तबियत एक बार फिर अचानक बिगड़ी, परिजन उन्हें तत्काल जबलपुर लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज 25 मई, सोमवार को ग्राम छपरवाह स्थित प्यासी परिवार के पैतृक श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version