Site icon Yashbharat.com

10 लाख की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायत, मृत बुजुर्ग की बहू ने एसपी और थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार

10 लाख की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायत, मृत बुजुर्ग की बहू ने एसपी और थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार

10 लाख की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायत, मृत बुजुर्ग की बहू ने एसपी और थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार

कटनी। 10 लाख की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायत, मृत बुजुर्ग की बहू ने एसपी और थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार। कटनी के एन.के.जे. थाना क्षेत्र और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धोखाधड़ी, कूटरचना (फर्जी दस्तावेज तैयार करने) और जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बजरंग कॉलोनी (शिवाजी वार्ड नंबर 20) की निवासी रेखा पाठक ने अपने स्वर्गीय ससुर के साथ हुई 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी को लेकर पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायत में मुख्य रूप से ग्राम बसाड़ी (थाना बड़वारा) निवासी सुभाष रजक और रमेश पटेल को आरोपी बनाते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता रेखा पाठक के अनुसार, यह पूरा विवाद बड़वारा तहसील के ग्राम मिढ़री (ग्राम पंचायत भदौरा नं. 2) स्थित जमीन के सौदे से जुड़ा है। आरोप है कि: बिना भूस्वामी की जानकारी के सौदा*: ग्राम जौनपुर निवासी भूस्वामी निवास राजपूत की मलकियत वाली खसरा नंबर 30/2 एवं 30/3 (रकबा 2.30 हेक्टेयर) की जमीन का सौदा अनावेदक सुभाष रजक ने किया।

 

फर्जी इकरारनामा: आरोप है कि 17 जनवरी 2025 को सुभाष रजक ने रमेश पटेल की हैंडराइटिंग में एक कूटरचित (फर्जी) इकरारनामा तैयार करवाया। इस इकरारनामे पर न तो असली भूस्वामी निवास राजपूत के हस्ताक्षर थे और न ही उन्हें इस सौदे की कोई जानकारी थी।

 

10 लाख रुपये हड़पे*: इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर आवेदिका के ससुर स्वर्गीय कमलाकांत पाठक से गवाहों के सामने 10,00,000 रुपये (दस लाख रुपये) बयाना राशि के रूप में नगद ले लिए गए।

 

ससुर और पति के निधन के बाद बढ़ीं मुश्किलें

आवेदिका ने बताया कि इकरारनामा होने के लगभग 3-4 महीने बाद, 14 अप्रैल 2025 को उनके ससुर कमलाकांत पाठक का स्वर्गवास हो गया। इससे पूर्व उनके पति सत्येन्द्र पाठक का भी निधन हो चुका है। परिवार के मुखिया के जाने के बाद जब आवेदिका ने सुभाष रजक से जमीन की रजिस्ट्री कराने या बयाना राशि वापस करने को कहा, तो अनावेदक मुकर गया।

 

गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

दस्तावेजों के अनुसार, जब आवेदिका रेखा पाठक ने अपनी राशि वापस मांगी या रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया, तो आरोपी सुभाष रजक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा:

“मैं अब तुम्हारे ससुर की बयाना राशि वापस नहीं करूंगा, भले ही तुम उनकी पुत्रवधू हो। मेरा तुम कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी।”

इसके साथ ही गवाह सरोज कुशवाहा के सामने आवेदिका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया गया और गुंडों से हाथ-पैर तुड़वाकर जान से खत्म करवाने की धमकी दी गई, जिससे आवेदिका और उनका परिवार बेहद डरा हुआ है।

 

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

आवेदिका ने एन.के.जे. थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक (SP) कटनी को लिखित शिकायत सौंपकर मांग की है कि: कूटनीति और धोखाधड़ी के आधार पर फर्जी इकरारनामा बनाकर राशि हड़पने के मामले में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।  मौके पर जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और आवेदिका को उनकी 10 लाख रुपये की राशि वापस दिलाई जाए।

Exit mobile version