अंतराष्ट्रीय

Colorado Shooting: अमेरिका में कोलोराडो के सुपरमार्केट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 6 की मौत

Colorado Shooting: यूएस के कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग मारे गये हैं।

अब तक की जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की जान गई है और कई लोग जख्मी हुए हैं।

पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। चश्मदीदों ने बताया उन्होंने पुलिस को एक संदिग्ध को हथकड़ियों में ले जाते देखा।

उसके पैर से खून बह रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी ने आखिर फायरिंग क्यों की।

आपको बता दें कि बोल्डर शहर में ही कोलोराडो यूनिवरसिटी स्थित है। इस मामले की जांच में एफबीआई भी शामिल हो गई है, जो कोलोराडो पुलिस का सहयोग कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम