Latest

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, ग्रेनेड और विदेशी पिस्तौल बरामद

अमृतसर/मोहाली।पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, ग्रेनेड और विदेशी पिस्तौल बरामद।Punjab Police ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इस ऑपरेशन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, ग्रेनेड और विदेशी पिस्तौल बरामद

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से4 हैंड ग्रेनेड2 विदेशी पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है

ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली सफलता

डीजीपी Gaurav Yadav ने बताया कि
अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल के संयुक्त अभियान में काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने यह बड़ी सफलता हासिल की

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा था उसके तार हाल ही में Chandigarh में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े आतंकी नेटवर्क से भी जुड़े हैं

मामला दर्ज, जांच जारी

इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है

पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मॉड्यूल के अन्य लिंक और विदेश कनेक्शन की जांच में जुटी हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि