कलेक्टर अवि प्रसाद ने मतदाता दिवस पर मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

wp 170617975685211234992911320051

कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद गुरुवार को शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में पहुंचे।इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत और अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, एस डी एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र -छात्रा , जिला प्रशासन के जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हैं।

wp 17061797672355600146500676653029

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पूर्व कलेक्टर श्री प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपस्थित जनों को मतदाता दिवस पर मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें-  मरही माता मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ का पर्व