Site icon Yashbharat.com

CM का बड़ा एक्शन: दतिया SP और IG को हटाने के दिए निर्देश, लोकार्पण समारोह में नोकझोंक पड़ी भारी

26 01 2024 mohan yadav mukhyamantri 1 2024126 10424

CM का बड़ा एक्शन: दतिया SP और IG को हटाने के दिए निर्देश, लोकार्पण समारोह में नोकझोंक पड़ी भारी, दतिया एयरपोर्ट लोकार्पण समारोह में भीड़ प्रबंधन को लेकर आईजी सुशांत सक्सेना और एसपी वीरेंद्र मिश्रा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

घटना सार्वजनिक स्थल पर हुई, जिससे प्रशासन की छवि प्रभावित हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
शनिवार को दतिया में नए एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच सार्वजनिक स्थान पर हुई नोकझोंक का मामला अब बड़ा बन गया है। समारोह के दौरान भीड़ नियंत्रण को लेकर चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना और दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा के बीच कहासुनी हो गई थी।

इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम एक ट्वीट कर इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि आईजी चंबल रेंज और दतिया एसपी का व्यवहार लोकसेवा के लिए खेदजनक है। इसे देखते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। ट्वीट में उन्होंने चंबल रेंज के डीआईजी और कटनी पुलिस अधीक्षक को भी हटाने की बात कही है।

भीड़ नियंत्रण के बीच हुआ टकराव

शनिवार को एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह के दौरान भीड़ अचानक काफी बढ़ गई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा। इसी बीच केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और पूर्व गृहमंत्री प्लेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास करने लगे।

पुलिस बल ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ पर नियंत्रण को लेकर आईजी सुशांत सक्सेना असंतुष्ट दिखे। वह अपने ही स्टाफ पर नाराज हो गए।

CM का बड़ा एक्शन: दतिया SP और IG को हटाने के दिए निर्देश, लोकार्पण समारोह में नोकझोंक पड़ी भारी
सूत्रों के अनुसार, सक्सेना ने एसपी मिश्रा से तीखे शब्दों में कहा कि सतना में सिर्फ 16 लोग व्यवस्था संभालते हैं, फिर दतिया में इतना बल क्या कर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों अफसरों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तेज नोकझोंक में बदल गई। आईजी की ऊंची आवाज ने मौके पर मौजूद अन्य लोगों का भी ध्यान खींचा।

पुलिस मुख्यालय और डीजीपी तक पहुंचा मामला

घटना का वीडियो और रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय और डीजीपी स्तर तक पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के व्यवहार को लोकसेवा की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए। इस निर्णय को प्रशासनिक सख्ती का संकेत माना जा रहा है।

Exit mobile version