मध्यप्रदेश

CM शिवराज अब हर 15 दिन में खुद करेंगे रेप केस के जांच की मॉनिटरिंग

भोपाल्‍। प्रदेश में रेप की बढ़ती वारदातों से नाराज़ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आला अफसरों की बैठक ली. मुख्य सचिव और डीजीपी की मौजूदगी में उन्होंने सख़्ती से कहा कि रेप केस की जांच में ज़रा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों को फांसी की सज़ा होने तक पुलिस अपना काम मज़बूती से करे.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए भोपाल में अफसरों की बैठक ली. इसमें उन्होंने साफ कहा कि रेप के मामलों में दोषियों को फांसी की सजा सुनिश्चित कराई जाए. सीएम ने सागर में रेप के आरोपी को 42 दिन में फांसी दिए जाने के केस की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने अफसरों से कहा कि हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक केस फॉलो किया जाए. साथ ही ताकीद दी कि रेप केस की जांच के मामलों की वो खुद हर 15 दिन में समीक्षा करेंगे.

मध्यप्रदेश में रेप और गैंगरेप की लगातार वारदातों से लोग गुस्से में हैं. राजनीतिक दल भी लगातार इसे मुद्दा बना रहे हैं. हाल ही में मंदसौर, सतना और सागर में मासूमों से रेप की वारदातों के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर है. जगह-जगह ज़ोरदार प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग की जा रही है.

मंदसौर गैंगरेप केस में पुलिस ने 14 दिन के अंदर आज ही कोर्ट में चालान पेश किया है. 350 पेज के इस चालान में 100 लोगों को गवाह बनाया गया है

Leave a Reply

Back to top button