Latest

सुप्रीम कोर्ट के जजों का पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे: सीजेआई संजीव खन्ना की अनोखी पहल से बढ़ेगी एकता

सुप्रीम कोर्ट के जजों का पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे: सीजेआई संजीव खन्ना की अनोखी पहल से बढ़ेगी एकता

सुप्रीम कोर्ट के जजों का पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे: सीजेआई संजीव खन्ना की अनोखी पहल से बढ़ेगी एकता। अपनी तरह की पहली और एक दुर्लभ पहल में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 25 जजों और उनके जीवनसाथियों को इस सप्ताहांत पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे। 11-12 जनवरी को यह ट्रिप विशाखापत्तनम और पास की खूबसूरत अराकू घाटी के लिए निर्धारित है।

सुप्रीम कोर्ट के जजों का पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे: सीजेआई संजीव खन्ना की अनोखी पहल से बढ़ेगी एकता

मामले में सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य न्यायाधीशों को कठिन न्यायिक वातावरण से हटकर सुकून के साथ विश्राम का अवसर प्रदान करना है। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत मामला होगा और इसमें किसी तरह की कोई आधिकारिक चर्चा नहीं होगी। कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि यह परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के बारे में है। न्यायाधीशों के साथ उनके जीवनसाथी होंगे, लेकिन उनके बच्चे इसमें शामिल नहीं होंगे।

शीर्ष पांच जजों में चार न्यायाधीश शामिल

सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष पांच जजों में से जस्टिस अभय एस ओका को छोड़कर शेष चार न्यायाधीश सीजेईआई संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हृषिकेश रॉय इस दौरे में शामिल होंगे। जस्टिस ओका पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से इस ट्रिप पर नहीं जा सकेंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि यात्रा के लिए जज और उनके जीवनसाथी अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) भत्ते का उपयोग करेंगे या अपना पैसा खर्च करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के जजों का पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे: सीजेआई संजीव खन्ना की अनोखी पहल से बढ़ेगी एकता

Back to top button