संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा ने मारी बाजी, बालाघाट की टीम रही उपविजेता, सेंटपॉल स्कूल झिंझरी में हुआ आयोजन
कटनी। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के निर्देशन में सेंटपॉल हायर सेकेंडरी स्कूल झिंझरी में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 का बालिका वर्ग का संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस प्रतियोगिता में कटनी जिले के साथ-साथ जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी की टीमों ने सहभागिता की। संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग की विजेता छिंदवाड़ा एवं उपविजेता बालाघाट की टीम रही। इसी प्रकार अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता छिंदवाड़ा एवं उपविजेता कटनी की टीम रही।
वहीं अंडर-14 विजेता छिंदवाड़ा और उपविजेता कटनी की टीम रही। संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 वर्ष बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सेंटपॉल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी के प्राचार्य फादर अलाउसिस, शैलबाला मैथ्यूज, रमेश शाह, अमर सिंह, अर्चना मनोध्या, शेखर पाठक, प्रमोद डेहरिया, महेंद्र सिंह, अशोक राव, सुनील रजक, ओंकार सिंह, अंकिता अग्रवाल, शिवानी कोरी, सत्येंद्र सिंह, सुधारानी राव, अनूप श्रीवास, शुभम श्रीवास, मनोज शुक्ला, रोहित श्रीवास्तव एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।