Sunday, April 12, 2026
Latest:
katniLatest

थाना कुठला में चला ऑटो चालकों का चेकिंग अभियान, पुलिस वेरिफिकेशन से खंगाले जा रहे आपराधिक रिकॉर्ड

कटनी।   पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया और श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन में थाना कुठला में कल दिनांक 23/05/2024 को ऑटो एवं ईरिक्शा चालकों का चेकिंग अभियान चलाया। अक्सर यह सूचनाएं मिलती रहती हैं ।

कि ऑटो और ई रिक्शा चालकों की विभिन्न प्रकार के अपराध में संलिप्त रहती है एवं पुलिस से छुपकर यह अपराध करते रहते हैं इसी के तहत थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के द्वारा ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का कैरक्टर वेरीफिकेशन किया जा रहा है और आपराधिक रिकार्ड खंगाल जा रहा है।

इसमें थाना क्षेत्र के रहने वाले सभी ऑटो और ई रिक्शा चालकों के अलावा उनको भी शामिल किया जा रहा है जो थाना क्षेत्र से सवारियों को लाने ले जाने का काम करते हैं। ऑटो चालकों के वेरिफिकेशन के द्वारा यह ध्यान रखा जा रहा है कि सवारीयों को कोई परेशानी ना हो।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम