Latest

Chatarpur: नशा करने से मना किया तो कर दी दादा की हत्या

छतरपुर। दादा ने पोते को नशा करने से मना किया तो उसने कुल्हाड़ी मारकर वृद्ध की हत्या कर दी। सोमवार सुबह घटना को अंजाम देकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जिला अस्तपाल में पीएम कराया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मौराहा में कटुवा अहिरवार(60) ने सोमवार सुबह नाती अनिल अहिरवार को नशा नहीं करने और कामकाज की सलाह दी तो गुस्से में आए अनिल ने कुल्हाड़ी दादा के सिर पर दे मारी। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

भागते अनिल को घर के अन्य सदस्यों और आसपड़ोस के लोगों ने पकड़कर खंभे से बांध दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनायक शुक्ला, एफएसएल अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रक्तरंजित कुल्हाड़ी बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार रविवार रात पोता अनिल अपने दादा से पैसों की मांग कर रहा था। इस पर वृद्ध ने नशाखोरी बंद कर कुछ काम करने के लिए कहा था। रात में ही इस बात को लेकर बहस हो गई थी। सुबह अनिल ने दादा से बहस की तो रात की कलह फिर शुरू हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply