LatestTechnologyराष्ट्रीय

Chandrayaan-3 Rover रोवर ने 8 मीटर की दूरी तय की, रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू

Chandrayaan-3 Rover Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चहलकदमी कर रहा है। इसरो ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अंतरिक्ष एजेंसी ने लिखा कि रोवर ने 8 मीटर की दूरी तय कर ली है। रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड काम कर रहे हैं।

इससे पहले रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो जारी किया था, जो इमेजर कैमरे में कैप्चर हुई थी। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

 रोवर चांद पर सफर करेगा

अगले दो हफ्ते रोवर चंद्रमा की सतह पर करीब 500 मीटर सफर करेगा। 26 किग्रा वजन और 6 पहिए वाले रोवर हर घंटे करीब डेढ़ मीटर और दिनभर में 35 से 36 मीटर चलेगा।

रोवर डेटा भेज रहा है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार को बताया था कि लैंडर और रोवर दोनों काम कर रहे हैं। संपर्क बना हुआ है। रोवर डेटा लैंडर को भेज रहा है। लैंडर से ऑर्बिटर इसरो को मिल रहा है। इसरो चैयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि लैंडर सटीक तरीके से उतरा है। उसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के 4.5 किमी गुणा 2.5 किमी के मैदानी हिस्से के बीच उतरना था। वह 300 मीटर दूर उतरा। लैंडिंग परफेक्ट थी और टचडाउन के वक्त लैंडर की स्पीड 2 मीटर प्रति सेंकड से कम थी।

Back to top button