FEATUREDधर्म

Chandra Grahan Prabhav: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रहे सतर्क, सुई, चाकू, कैंची आदि का इस्‍तेमाल ना करें

Chandra Grahan Prabhav: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रहे सतर्क, सुई, चाकू, कैंची आदि का इस्‍तेमाल ना करें। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए तो साधक पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

शरद पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ होता है. इस दिन भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है. इस बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने से कुछ सावधानियां बरतनी होंगी. हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाते हैं।

इस दिन भगवान विष्‍णु, मां लक्ष्‍मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं. खीर का भोग लगाते हैं. शरद पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए विशेष होता है. हालांकि इस बार तो शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण पड़ने से चांद की रोशनी में खीर रखने का मामला खटाई में पड़ गया है।

यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा, जिससे इसका सूतक काल भी मान्‍य होगा. हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है. ग्रहण काल में शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. ऐसे में कल 28 अक्‍टूबर 2023 को चंद्र ग्रहण के सूतक काल से ही कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखना जरूरी है, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए तो साधक पर प्रतिकूल असर पड़ता है
  • विशेष तौर पर चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं कुछ बातों का ध्‍यान रखें. वरना गर्भस्‍थ शिशु की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्‍या ना करें।
  • – गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर ना निकलें. कोशिश करें कि उन पर ग्रहण के दौरान चंद्रमा की किरणें उन पर ना पड़ें. साथ ही ग्रहण शुरू होते ही अपने पास एक श्रीफल (नारियत) रखें और जब ग्रहण समाप्त हो जाए, तो उसे बहती जलधारा में प्रवाहित कर दें. चूंकि, देर रात तक चंद्र ग्रहण है. अतः नारियल को सुबह भी बहा सकते हैं।
  • – साथ ही ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली वस्‍तु जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि का इस्‍तेमाल ना करें।
  • .- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं धातु से बनी चीजें ना पहनें जैसे- चूड़ी, कंगन, ज्‍वैलरी. ना ही इस दौरान सेफ्टी पिन या बालों में लगाने वाली पिन लगाएं.
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान माहौल में नकारात्‍मकता बढ़ जाती है, ऐसे में मन में बुरे ख्‍याल आते हैं।
  • इस स्थिति से बचने के लिए ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु और शिव जी बीज मंत्र का जाप करें. गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी श्रेष्ठ होता है.
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श न करें. बेहतर होगा कि घर के मंदिर के पट बंद कर दें।
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने से बचें. बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, मरीज और बच्‍चे खा-पी सकते हैं. लेकिन ग्रहण के सूतक काल से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्‍ते डाल दें।

Back to top button