FEATUREDLatestराष्ट्रीय

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में उद्धव ठाकरे की बैग तलाशी, वीडियो वायरल होने पर केंद्र सरकार पर निशाना

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में उद्धव ठाकरे की बैग तलाशी, वीडियो वायरल होने पर केंद्र सरकार पर निशाना। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पहुंचे थे, तो चुनाव आयोग ने उनकी बैग की तलाशी ली थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने माइकल वाल्ट्ज को बनाया अमेरिका का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। बैक चेक किए जाने के मामले पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने खुद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
उद्धव ठाकरे का केंद्र सरकार पर फूटा गुस्सा
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”मेरा बैग चेक कर लीजिए। चाहे तो मेरा यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी के बैग चेक करते हुए भी आप लोगों का वीडियो चाहिए। वहां आप अपनी पूंछ मत झुका देना। आपको जो खोल कर देखना है देख लीजिए। यह वीडियो मैं रिलीज कर रहा हूं। इसके बाद मैं आप लोगों को खोलूंगा।

Back to top button