Site icon Yashbharat.com

CCTV में कैद हुआ लाइव एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर, देखकर कांप जाएगी रूह

hadsa

 कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में गुरुवार को एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. दरअसल एक नौसिखिया कार चालाक ने पेट्रोल पंप पर एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया. पूरा वाकया पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया. हालांकि यह फुटेज यह भी संदेश देता है कि नौसिखिया ड्राइवर कितना जानलेवा हो सकता है. हालांकि यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.

दरअसल जिले के सरायमीरा-कन्नौज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप सतीश फिलिंग स्टेशन पर  एक खड़ी कार तेजी के साथ दौड़ने लगी. जब तक वहां खड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक कार एक बाइक सवार को रौंदते हुए पेट्रोल पम्प  के नोजल मशीन के पास लगे पोल से टकराकर रुक गई. इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी के नीचे फंसे बाइक सवार को बाहर निकाला.

इस हादसे में सबसे बड़ी बात यह रही कि गाड़ी के नीचे फंसा युवक सकुशल बच गया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो  गई. पता  चला है कि गाड़ी एक नौसिखिया युवक चला रहा था.

Exit mobile version