शादी में आई ‘एक के साथ एक फ्री’ वाली साड़ियां तो भड़की दुल्हन, दूल्हे ने मांगी लग्जरी कार, बारात लौटी बैरंग

शादी में आई 'एक के साथ एक फ्री' वाली साड़ियां तो भड़की दुल्हन, दूल्हे ने मांगी लग्जरी कार, बारात लौटी बैरंग

शादी में आई ‘एक के साथ एक फ्री’ वाली साड़ियां तो भड़की दुल्हन, दूल्हे ने मांगी लग्जरी कार, बारात लौटी बैरंग

फतेहपुर: दहेज के लोभी दूल्हों और उनके परिवारों को सबक सिखाने वाली एक अनूठी घटना फतेहपुर जिले से सामने आई है। यहाँ औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्में चल रही थीं, लेकिन दूल्हा पक्ष की लालची हरकतों और ‘सस्ते चढ़ावे’ को देखकर दुल्हन ने बीच शादी में ही सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।

 6.50 लाख ऑनलाइन लेने के बाद भी लालच!

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव जनपद के अचलगंज निवासी राधेलाल निषाद के बेटे गोविंद निषाद की बारात फतेहपुर आई थी।

‘एक के साथ एक फ्री’ वाली साड़ियों ने खोली पोल

असली विवाद तब शुरू हुआ जब चढ़ावे की रस्म आई। वर पक्ष लड़की के लिए सिर्फ 500 ग्राम चांदी और महज 10 ग्राम सोने के जेवरात लेकर पहुंचा था। हद तो तब हो गई जब दुल्हन के लिए लाई गई साड़ियों पर “एक के साथ एक फ्री” (1+1 Free) वाले सेल के स्टीकर लगे हुए थे।

यह सब देखकर और दूल्हा पक्ष की तरफ से और बड़ी लग्जरी कार की मांग उठते देख दुल्हन का माथा ठनक गया। उसने साफ कह दिया कि वह ऐसे लालची और कंजूस परिवार में शादी नहीं करेगी। दुल्हन के इस फैसले का वहां आए मेहमानों ने भी समर्थन किया और बिना खाना खाए ही लौट गए।

जमानत के तौर पर रखवा ली दूल्हे की कार

रात से लेकर सुबह तक गांव के संभ्रांत लोगों और प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बैठी। दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि:

  1. वर पक्ष ₹6,50,000 की नकदी 30 जून तक वापस करेगा।

  2. शादी की सजावट में खर्च हुए ₹1,25,000 आगामी 30 जुलाई तक लौटाएगा।

दिलचस्प मोड़: इस वादे को पक्का करने के लिए लड़की वालों ने दूल्हे के जेवरातों का बक्सा और दूल्हे की कार को जमानत के तौर पर अपने घर में रखवा लिया (हालांकि कार की चाबी लड़के वालों को दे दी गई थी)। इसके बाद बारात चुपचाप लौट गई।

 थाने पहुंचे दूल्हे राजा, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

सुबह होते ही लड़के वालों ने रंग बदला और औंग थाने पहुंचकर पुलिस से झूठी शिकायत की कि लड़की वालों ने जबरन उनकी कार रख ली है और ₹6.50 लाख भी छीन लिए हैं। शादी में आई ‘एक के साथ एक फ्री’ वाली साड़ियां तो भड़की दुल्हन, दूल्हे ने मांगी लग्जरी कार, बारात लौटी बैरंग

जब थाना प्रभारी ने मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गांव भेजी, तो दूल्हा पक्ष के सारे आरोप झूठे निकले। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दी कि—“चुपचाप समझौते के तहत लड़की वालों के पैसे वापस कर दो, वरना सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी

Exit mobile version