अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: मुख्य आरोपी टिन्नू यादव भेजा गया जेल, बाकी 7 आरोपियों की कोर्ट में पेशी आज

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट परिसर में चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी (Ram Mandir Offering Theft Case) के मामले में पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई तेज हो गई है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई एफआईआर के बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वहीं, इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य सात आरोपियों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद उन्हें भी अदालत में पेश किया जाएगा।
गुरुवार को विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया था। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
शुक्रवार को पुलिस ने सभी आठों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले मुख्य आरोपी टिन्नू यादव की गिरफ्तारी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और मेडिकल परीक्षण के बाद उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
बाकी 7 आरोपियों पर भी शिकंजा कसा
मामले में शामिल अन्य सात आरोपियों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले रखा है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन सभी का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, इन्हें भी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजने या पुलिस रिमांड में लेने की मांग की जाएगी।
मामले की गंभीरता: राम मंदिर परिसर में दान के पैसे और चढ़ावे में गड़बड़ी का यह मामला बेहद संवेदनशील है, जिसकी वजह से शासन-प्रशासन स्तर पर पल-पल की निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस खेल में इन आठ लोगों के अलावा क्या कुछ और लोग भी शामिल थे।