Latestमध्यप्रदेश

CBSE Board Exam 2021 Date : सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा 31 दिसंबर को होगी

CBSE Board Exam 2021 Date : CBSE के लाखों छात्र-छात्रा जो इस साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए यह खबर बहुत ही राहत लेकर आई है। लंबे समय से बोर्ड की तारीख को लेकर चल रहा संशय अब 31 दिसंबर को खत्‍म हो जाएगा। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह बताया कि 31 दिसंबर को इस बात की घोषणा करेंगे कि सीबीसएई की बोर्ड की परीक्षाएं कब होंगी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्‍होंने अपने ट्विटर पर बताया है कि बोर्ड की परीक्षा को लेकर चला आ रहा संशय अब 31 दिसंबर को खत्‍म होगा। बोर्ड परीक्षा की तिथियों का एलान 31 दिसंबर की शाम को अपने लाइव प्रोग्राम में करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम