Monday, May 25, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उपभोक्ता क्लब की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न      

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उपभोक्ता क्लब की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न

 

कटनी -उपभोक्ता आन्दोलन को सशक्त करने, मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपभोकताओ को दिलाने, नकली असली की पहचान करने, नापतौल की गडवडी को रोकने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री की विक्री कराने, उपभोकताओ की समस्याओ को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग कटनी मे दर्ज कराने सहित वितरण व्यवस्था को दुरुस्त कराने कटनी उपभोक्ता संरक्षण क्लब की महत्वपूर्ण बैठक अपर कलेक्टर श्री मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, श्री परिहार जिला आपूर्ति अधिकारी के विशिष्ट अतिथि तथा अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल की अध्यक्षता मे गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार कटनी मे सम्पन्न हुई। बैठक. मे उपभोक्ता संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम चलाने, उपभोक्ता क्लब के उद्देश्य, स्कूल कालेजो मे उपभोक्ता क्लब की स्थापना करने, भारतीय मानक व्यूरो के अभियान महिला सशक्तीकरण से जुडने सहित महत्वपूर्ण बिन्दओ पर चर्चा कर निर्णय पारित किये गये। अपर कलेक्टर श्री मिश्रा ने होटल, ढावो तथा खाद्य पदार्थ पर अथिक से अधिक सेमपलिग कर जाच कराने पर बल दिया। रसोई गैस प्रतिष्ठानो पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये। कटनी जिले की सभी स्वसहायता समूहो को उपभोक्ता आन्दोलन से जोडने पर बल दिया गया। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष के.एल.पांडेय, डा.एम.ए.खान जिलाध्यक्ष महिला विग प्रीती सेन, सुमन सैनी, शशि शुक्ला उमा बहरे आशा सुहाने मीना सिंह बघेल सब्या दुबे श्वेता अग्रवाल प्रशान्त नायक, दीपा बरसैयां नीता बिचपुरिया आकांक्षा बरसैयां रितु मंडल पीताम्बर भेरवानी, संतोष कनकने, अमन सुहाने, बंदना गेलानी सुनीता कन कने अलका अग्रवाल रंजना सिंघानिया शीतल पांडे अंजलि सीमा रैकवार योगिता त्रिसोलिया ओपी दुबे हीरालाल जायसवाल शरद खरे अन्य नागरिकों की उपस्थिति रही

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि