CBSC 12वीं एग्जाम के लिए दुबारा जारी होगा एडमिट कार्ड
जबलपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को तेजी से बढ़ते देख सीबीएसई बोर्ड के सामने बची हुई बोर्ड परीक्षाएं फिर से आयोजित कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।
ऐसे में महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सीबीएसई ने स्कूल सेंटर्स को कड़े नियम बनाने के लिए कहा है, जुलाई में होने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से दुबारा एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
छात्र 16 जून के बाद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। ज्ञात हो कि सीबीएसई में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 1 से 15 जुलाई तक होनी है ऐसे में लॉकडाउन के चलते अपने गृह जिले में वापस लौट चुके छात्रों की मुश्किलें आसान करने के लिए बोर्ड ने अपने गृह जिले में भी परीक्षा देने की सुविधा दी है।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा एक से 15 जुलाई तक होनी है। लेकिन जिन स्कूलों के पास मूलभूत संरचना नहीं है, उन स्कूलों में केंद्र नहीं बनाया जायेगा।
स्कूल अगर केंद्र नहीं रखना चाहते तो इसकी जानकारी 15 जून तक बोर्ड को दे देनी है। इसके बाद 16 जून को परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को 18 जून को परीक्षा केंद्र की जानकारी दे दी जायेगी।
विद्यार्थियों को स्कूल बतायेंगे सेंटर:
परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षार्थियों को उनके स्कूल द्वारा मिलेगी। स्कूल की जिम्मेवारी रहेगी कि वे समय से परीक्षार्थी को केंद्र की जानकारी दें।
जिन स्कूलों में होम सेंटर नहीं रहेगा वहां उनके स्कूल से ही निर्धारित केंद्र की जानकारी दी जायेगी।








