Site icon Yashbharat.com

CBI के MP भोपाल, निवाड़ी सहित 11 राज्यो में छापे

cbi

CBI ने MP (भोपाल, निवाड़ी) सहित 11 राज्यो में छापे डाले। बताया गया कि विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर यह छापे मारे गए हैं अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी जारी नहीं हुई है। जल्द ही इसकी जानकारी अपडेट की जाएगी।

सीबीआई ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 100 स्थानों पर छापेमारी की। 11 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी के 30 से ज्यादा मामलों में की गई। इन मामलों में कुल 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि ये छापेमारियां भारत में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंको से मिली शिकायतों के आधार पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान का हिस्सा है। शिकायतकर्ता बैंकों में इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंकआफ इंडिया आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये छापेमारियां, कानपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा, नोएडा, गुड़गांव, चेन्नई, तिरुवरूर, वेल्लोर, तिरुपुर, बेंगलुरु, गुंटूर, हैदराबाद, पश्चिमी गोदावरी, सूरत, मुंबई, भोपाल, निमडी, तिरुपति, विशाखापत्तमन, अहमदाबाद, राजकोट, करनाल, जयपुर और श्री गंगानगर आदि में की गईं।

 

Exit mobile version