गुना में झोलाछाप डॉक्टर का खौफनाक कारनामा, दाढ़ दर्द का इंजेक्शन लगाते ही 22 वर्षीय महिला की मौत; क्लीनिक खुला छोड़ भागा

गुना में झोलाछाप डॉक्टर का खौफनाक कारनामा, दाढ़ दर्द का इंजेक्शन लगाते ही 22 वर्षीय महिला की मौत; क्लीनिक खुला छोड़ भागा

गुना में झोलाछाप डॉक्टर का खौफनाक कारनामा, दाढ़ दर्द का इंजेक्शन लगाते ही 22 वर्षीय महिला की मौत; क्लीनिक खुला छोड़ भागा

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र से एक बेहद हैरान और आक्रोशित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक 22 साल की मासूम महिला की जान ले ली। दिरौली गांव की रहने वाली इस महिला की एक निजी क्लीनिक संचालक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अपनी क्लीनिक को खुला छोड़कर ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

दाढ़ दर्द का इलाज कराने पहुंची थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिरौली गांव निवासी 22 वर्षीय महिला को बीते सोमवार की शाम अचानक दाढ़ (दांत) में तेज दर्द उठा। राहत पाने के लिए परिजन उसे पास के ही कुम्हारी गांव में स्थित एक निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां क्लीनिक संचालक (कथित डॉक्टर) ने दर्द कम करने का दावा करते हुए महिला की दाढ़ के पास एक इंजेक्शन लगा दिया। लेकिन राहत मिलने के बजाय इंजेक्शन लगते ही महिला की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी।गुना में झोलाछाप डॉक्टर का खौफनाक कारनामा, दाढ़ दर्द का इंजेक्शन लगाते ही 22 वर्षीय महिला की मौत; क्लीनिक खुला छोड़ भागा

MP Police Viral Reel: महिला चौकी प्रभारी को भारी पड़ी सोशल मीडिया पर ‘भावनात्मक रील, दमोह की SI प्रियंका पटेल को नोटिस, जांच के आदेश

तबीयत बिगड़ते ही लगा दिए दो और इंजेक्शन, 5 मिनट में थमी सांसें

परिजनों ने बताया कि जब पहले इंजेक्शन के बाद महिला तड़पने लगी, तो घबराए डॉक्टर ने अपनी गलती छुपाने या स्थिति को संभालने के लिए आनन-फानन में दो और इंजेक्शन महिला को ठोक दिए।

डॉक्टर की यह लापरवाही महिला के लिए काल बन गई। परिजनों के अनुसार, इन दो इंजेक्शनों के लगते ही मात्र 5 मिनट के भीतर महिला के शरीर ने कोई हलचल बंद कर दी और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला को मृत देख आरोपी डॉक्टर के होश उड़ गए और वह बिना देर किए क्लीनिक को जस का तस खुला छोड़कर वहां से रफूचक्कर हो गया।

जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद आक्रोशित परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम (PM) जिला अस्पताल में कराया गया है।

अवैध क्लीनिकों पर उठ रहे सवाल: इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध और झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। आरोपी कथित डॉक्टर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Exit mobile version