नेशनल हाईवे पर अब कैश नहीं चलेगा, 10 अप्रैल से FASTag अनिवार्य
नई दिल्ली: नेशनल हाईवे पर अब कैश नहीं चलेगा, 10 अप्रैल से FASTag अनिवार्य, नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 10 अप्रैल से टोल भुगतान की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और यात्रियों का समय बचाना है।
Tata Group के नए वेंचर्स FY26 में 29,000 करोड़ का भारी नुकसान: Air India और Tata Digital मुख्य कारण
नेशनल हाईवे पर अब कैश नहीं चलेगा, 10 अप्रैल से FASTag अनिवार्य
कैशलेस होगा टोल भुगतान
नए नियमों के मुताबिक, 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब हाईवे से गुजरने वाले हर वाहन के लिए FASTag अनिवार्य होगा।
यह कैसे काम करेगा?
टोल लेन से गुजरते ही सेंसर RFID तकनीक के जरिए आपका FASTag स्कैन किया जाएगा। टोल की राशि सीधे आपके लिंक किए गए बैंक खाते या वॉलेट से कट जाएगी। इससे गाड़ी को रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ट्रैफिक जाम कम होगा।
FASTag नहीं होने पर जुर्माना
यदि वाहन में FASTag नहीं है या रिचार्ज नहीं किया गया है, तो UPI के जरिए मैन्युअल भुगतान का विकल्प है। लेकिन इस स्थिति में टोल दर 1.25 गुना अधिक लगेगी, जिससे कैशलेस भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।
घर बैठे बनाएं FASTag
अब FASTag के लिए टोल बूथ या बैंक में भटकने की जरूरत नहीं। इसे ऑनलाइन आसानी से बनवाया जा सकता है:
बैंकिंग पोर्टल: HDFC, ICICI, Axis जैसी प्रमुख बैंकों की वेबसाइट से।
पेमेंट ऐप्स: Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे यूपीआई ऐप्स के जरिए।
आधिकारिक ऐप:‘My FASTag’ ऐप डाउनलोड करके अपनी गाड़ी रजिस्टर करें।
आवेदन करते समय वाहन के दस्तावेज़ और व्यक्तिगत जानकारी सही भरें, ताकि भविष्य में तकनीकी या लेनदेन की समस्या न आए। नेशनल हाईवे पर अब कैश नहीं चलेगा, 10 अप्रैल से FASTag अनिवार्य

