स्मरण उत्सव के रूप में मनाया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी पंडित सत्येंद्र पाठक जन्मदिन
स्मरण उत्सव के रूप में मनाया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी पंडित सत्येंद्र पाठक जन्मदिन
कटनी(YASHBHARAT.COM)। पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित सत्येंद्र पाठक का जन्मदिन आज 7 अप्रैल को स्मरण दिवस के रूप में मनाया गया। कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित सत्येंद्र पाठक के जन्मदिन के अवसर पर पाठक वार्ड स्थित शांति निवास पर आज उनके सुपुत्र पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने जनता दरबार लगा कर कर्मयोगी श्री पाठक के कार्यों का स्मरण करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के प्रयास किए। शांति निवास पर सुबह 11 बजे स्मरण उत्सव की शुरुआत पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने अपने पूज्य पिता जी पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित सत्येंद्र पाठक के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों और समर्थकों व शुभ चिंतकों ने भी कर्मयोगी पंडित सत्येंद्र पाठक को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक दोपहर 3 बजे तक स्मरण उत्सव पर शामिल विधानसभा क्षेत्र के लोगों व शहरवासियों की समस्या सुन कर उनके निराकरण के प्रयास करते रहे।
जिलेवासियों को शीघ्र मिलेगा सर्व सुविधा युक्त अस्पताल
स्मरण उत्सव पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि उनके द्वारा पूज्य पिता जी पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित सत्येंद्र पाठक की स्मृति में जिला अस्पताल परिसर में बनाया जा रहा सर्व सुविधा युक्त अस्पताल भवन का कार्य अंतिम दौर में है, कार्य पूर्ण होने के बाद नवनिर्मित भवन अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद सर्व सुविधा युक्त अस्पताल भवन आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
चुनाव के पहले फिर लेंगे जनादेश
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व एक बार फिर विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपने स्तर पर चुनाव करा कर जनादेश लेंगे और 51 प्रतिशत से कम मत मिलने पर इस्तीफा दे देंगे।

