चुन-चुन कर मारेंगे, MLA नीतेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज

bjp mla nitesh rane

चुन-चुन कर मारेंगे, MLA नीतेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक नितेश राणे के भड़काऊ भाषण को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है. राणे के खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं. अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में मुसलमानों को खुली धमकी दी थी.

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. बीजेपी विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 302, 153 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में मुसलमानों को खुली धमकी दी और कहा चुन-चुन कर मारेंगे. उनके खिलाफ दो FIR की गई है. एक श्रीरामपुर और दूसरा तोपखाना थाने में मामला दर्ज किया गया है.

BJP विधायक ने मुसलमानों को दी खुली धमकी

दरअसल, अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में मोर्चा निकाला गया. इस मोर्चे में बड़े पैमाने पर हिंदू समाज के लोक मौजूद थे. मोर्चे के बाद नितेश राणे की एक सभा हुई, इसमें उन्होंने मुसलमानों को खुली धमकी दी. राणे ने कहा, ‘हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों मे आकर चुन चुन कर मारेंगे.’

महंत रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समाज के पैगंबर पर टिप्पणी करणे बाद राज्य के अलग-अलग जिले में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे. उसके बाद अब अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की ओर से रामगिरी महाराज के समर्थन में बीजेपी नेता नितेश राणे के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया था.

इसे भी पढ़ें-  जनसुनवाई में मचा हड़कंप: शिकायत की जगह SP को सौंपा सुसाइड नोट; नरवर थाना पुलिस की अनसुनी से आहत महिला ने जहर खाकर कंट्रोल रूम में दी दस्तक, जिला अस्पताल में भर्ती

चुनाव से पहले हिंसा कराना चाहती है BJP- AIMIM

AIMIM नेता वारिश पठान ने नितेश राणे का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा कराना चाहती है. नीतेश राणे का भाषण भड़काऊ है और नितेश पर FIR हो और कानूनी कार्रवाई की जाए.

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श