FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, राजनांदगांव में BJP नेताओं में उबाल

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, राजनांदगांव में BJP नेताओं में उबाल

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, राजनांदगांव में BJP नेताओं में उबाल।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, राजनांदगांव में BJP नेताओं में उबाल
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, राजनांदगांव में BJP नेताओं में उबाल

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अवेली गांव में शुक्रवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। यह सुबह पांच बजे के करीब ग्रामीणों ने देखा, तो उन्होंने तत्काल जालबांधा पुलिस चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कोमल जंघेल समेत कई भाजपा नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
  • भाजपा नेताओं ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ किया गया गंभीर अपमान बताया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिमा के अपमान की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

 

 

 

 

Back to top button