katniमध्यप्रदेश

CAA: प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में बोले सांसद VD शर्मा-कांग्रेस ऐतिहासिक भूल ही नहीं ऐतिहासिक झूठ भी बोलती है

कटनी। भारतीय जनता पार्टी सीएए को लेकर अब पूरी तरह से विपक्ष से दो दो हाथ करने के मूड में है। जनजागरण हस्ताक्षर अभियान के साथ शहरों में प्रबुद्ध जनसंगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज कटनी में दिव्यांचल गार्डन में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजि की गई। इस संगोष्ठी में शहर के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति हर क्षेत्र से थी। व्यापारिक जगत, अधिवक्ता, खिलाड़ी, साहित्यकार, डॉक्टर सहित अन्य क्षेत्रों के नुमाइंदों उपस्थित थे। संगोष्ठी के मुख्यवक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा खजुराहो कटनी सांसद विष्णुदत्त शर्मा मौजूद थे।

IMG 20200108 WA0015

मंचासीन अतिथियों में सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, पूर्व विधायक द्वय श्रीमती अलका जैन, मोती कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र तिवारी, हरिशंकर गर्ग, ललित जायसवाल, अभिषेक ताम्रकार तथा अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

IMG 20200108 WA0005

इस अवसर पर पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष जो भ्रांतियां फैला रहा है। देश के प्रबुद्ध जन इसे अच्छी तरह समझते हैं। सीएए को लेकर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल भृम फैला रहे हैं।

विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा से ही मोदी जी की सरकार के खिलाफ भृम फैलाने का काम रहा है उनके एजेंडे में केंद्र सरकार का विरोध एकमात्र कार्य बचा है। देश के हित मे मोदी जी की सरकार जो निर्णय ले रही है उससे कांग्रेस स्वयं भृमित है।

IMG 20200108 WA0006

जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने सभी से प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध किया कि देश मे टुकड़े टुकड़े गैंग शांति की फिजा बिगाड़ रही है। सीएए कानून देश के नागरिकों के लिए नहीं वरन देश मे तीन देशों से आने वाले धर्म के आधार पर प्रताड़ित शरणार्थियों के लिए है।

कार्यक्रम का ओजश्वी संचालन महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने किया

IMG 20200108 WA0013

कांग्रेस  ऐतिहासिक भूल ही नहीं करती बल्कि ऐतिहासिक झूठ भी बोलने में माहिर

अंत मे संबोधन देते प्रदेश महामंत्री एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस  ऐतिहासिक भूल ही नहीं करती बल्कि ऐतिहासिक झूठ भी बोलने में माहिर है। श्री शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जब सफाई कर्मियों के साथ बैठ कर भोजन करते हैं तब कांग्रेस की 55 वर्षों में फैलाई गई असमानता समाप्त होती दिखती है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी जोरदार हमला बोला श्री शर्मा ने कहा कि प्रियंका गरीबों किसान लोगों के पास जाकर जनता से झूठ बोलती हैं कि उन्हें 50 साल पुराने कागजात दिखाने होंगे। जबकि वह स्वयं जानती हैं कि इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं। श्री शर्मा ने कहा कि देश मे अल्पसंख्यक की संख्या बढ़ी है इस देश मे हर व्यक्ति सुरक्षित है लेकिन जो अल्पसंख्यक इसलामिक देशों में प्रताड़ना सह रहे हैं उनके बारे में कौन सोचेगा। श्री शर्मा ने कटनी के माधवनगर में सिंधी समाज के दर्द को भी बया किया। श्री शर्मा ने कहा कि भारत मे रहने वाले लोगों को नागरिकता देना कौन सा गुनाह है। उन्होंने गांधी जी के उंस संकल्प को भी बताया जब एक प्रार्थना सभा मे उन्होंने भारत आये शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए कहा था। इसी तरह 5 नवम्बर 1950 में नेहरू जी के संसद में दिए वक्तव्य को भी बताया जिसमे नेहरू जी ने भारत आये लोगों को नागरिकता देने की बात कही थी। वामपंथी नेता प्रकाश करात के उंस पत्र का भी सांसद श्री शर्मा ने जिक्र किया असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गगोई के भी वक्तव्य को सांसद ने बताया। इसी तरह ममता बनर्जी के भी दोहरे मापदंड के बारे में वीडी शर्मा ने बताया। उन्होंने कहा कि यह कटनी के सिंधी समाज ही नहीं उन बंगला लोगों को भी कष्ट है जो कई वर्षों से पन्ना ओर आसपास रह रहे उनके बारे में संसद में मामला उठाया तो उन्हें उम्मीद की किरण नजर आई। श्री शर्मा ने कहा कि एनआरसी पर पीएम ने स्पष्ट किया कि एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं हो रही तब ओवैसी जैसे लोग एनआरसी को लेकर भृम फैला रहे हैं। जब राम का 5 हजार वर्ष पुराना इतिहास कोर्ट में मांगा जा सकता है तो देश के नागरिकों से क्यों नहीं पूछा जा सकता इसमे कोई बुराई नहीं। श्री शर्मा ने कहा कि भारत क्या कोई खैरात है कि कोई भी घुसपैठ कर देश को नुकसान पहुंचाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को घुसपैठ की नहीं बल्कि वोट बैंक की चिंता है। देश मे रोज बम विस्फोट होते थे मोदी सरकार आने के बाद ये करने वाले कहाँ गए। सांसद ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों से वोट बैंक बढाने की चिंता है। टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ ये लोग खड़े होते हैं जो देश मे अस्थिरता फैलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून बनाने का अधिकार देश की संसद को है इसे लागू करने का अधिकार राज्य का है। मुख्यमंत्री देश के संविधान को भी नहीं मानेंगे क्या? कौन संविधान की अवहेलना कर रहा है?  श्री शर्मा ने कहा कि पीएम आवास उज्जवला जैसी योजना का लाभ देश मे सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक को मिला मोदी सरकार धर्म पूछकर योजनाओं का लाभ नहीं देती। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने पर आग लगाने वालों को गृह मंत्री ने दिखा दिया कि देश विरोधी तत्व अपनी मनसूबे में कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने सभी प्रबुद्ध जनों से अनुरोध किया कि वह भृमित लोगों को समझाएं । आभार प्रदर्शन ललित जायसवाल ने किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply