FEATUREDLatest

By Poll Results Live 7 में से 3 सीटों पर BJP तो कांग्रेस, सपा और TMC , JMM को मिली 1-1 सीट

उपचुनाव की 7 में से 3 सीटों पर BJP तो कांग्रेस, सपा और TMC , JMM को 1-1 सीट मिली हैं। उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार घोषित कर दिए गए। इस उपचुनाव को एक तरह से ‘INDIA’ और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा था। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा थी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है

त्रिपुरा में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में दोनों ही सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीत लीं हैं। बीजेपी ने त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले की धनपुर और बॉक्सानगर दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है

कांग्रेस ने पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज़ की, पूर्व CM ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन ने जीता चुनाव।

उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में BJP की जीत।

यूपी के घोसी के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की हुई जीत।

झारखंड डुमरी उपचुनाव में JMM की बेबी देवी विजयी ।

पश्चिम बंगाल की धुपगड़ी सीट से TMC उम्मीदवार की हुई जीत।

धूपगुड़ी उपचुनाव: भाजपा बरकरार नहीं रख पाई सीट, तृणमूल कांग्रेस ने फिर छीन ली

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सीट वापस भाजपा से छीन ली है। यहां पर शुक्रवार को जारी नतीजों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने भाजपा की तापसी राय को चार हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। तीसरे नंबर पर रहे वाम दल के प्रार्थी। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय को 96,961 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी तापसी राय को 92,648 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे वाम दल के प्रत्याशी ईश्वर चंद्र राय, उन्हें 13,666 वोट मिले।

झारखंड में झामुमो प्रत्याशी की जीत, आजसू को दी शिकस्त

गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार को करीब 1,35,480 वोट मिले हैं जबकि राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को लगभग 1,18,380 वोट मिले हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में झामुमो के शामिल होने के कारण वह (बेबी देवी) इसकी भी उम्मीदवार थी।

Back to top button