Site icon Yashbharat.com

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल युवती को जबलपुर मेडिकल कॉलेज किया गया शिफ्ट, मेडिकल में हुआ सफल ऑपरेशन, युवती अब खतरे से बाहर

IMG 20251113 WA0032

कटनी(YASHBHARAT.COM)। झिझरी स्थित दद्दाधाम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मेले में झूला झूलते समय झूले में सिर के बाल उड़ कर फंसने से गंभीर रूप से घायल युवती को कल बुधवार को ही जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद तत्काल उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रशासन और पुलिस की तत्परता से एम्बुलेंस को रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पूरे मार्ग पर विशेष व्यवस्था की गई।

सूत्रों के अनुसार, युवती को जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने आवश्यक जांचें शुरू कर दी हैं। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका ऑपरेशन रात में किया जाएगा। रात में ही युवती का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद युवती अब खतरे से बाहर बताइ जा रही है। इस पूरे मामले पर पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने स्वयं संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर युवती के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। विधायक श्री पाठक ने आश्वस्त किया कि युवती के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Exit mobile version