By Election Live update: 31 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव; वायनाड लोकसभा में तीन बजे तक 51.65 फीसदी मतदान
'Choose Right' campaign: How to choose your leader among tempting slogans... Bull crusher Kachchi Ghani started 'Choose Right' campaign
Upchunav Polling Live Updates: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव होंगे। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं।
वायनाड लोकसभा उपचुनाव: दोपहर तीन बजे तक हुआ 51.65 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 51.65 फीसदी मतदान हुआ।
वायनाड के अलावा दोपहर तीन बजे तक चुनाव आयोग के मुताबिक अलग-अलग राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है। सीटों के मतदान प्रतिशत नीचे दी गई सारणी में देखें। कुछ राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, तो कुछ में विपक्षी दलों- कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दल की सरकार है।