LatestPolitics

लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव का परिणाम आज

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को आएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

वहीं, कैराना के 73 पोलिंग बूथों पर बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुए पुनर्मतदान में 61 फीसद वोट पड़े। बुधवार को भी चार वीवीपैट व एक ईवीएम खराब हो गई। इन्हें बदलकर चुनाव कराया गया। गौरतलब है कि सोमवार को उक्त दोनों सीटों पर मतदान के दौरान कई स्थानों पर वीवीपैट खराब होने से मतदान प्रभावित रहा। निर्वाचन आयोग ने दो घंटे से अधिक समय मतदान बाधित रहने वाले बूथों पर फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया था। इसी के तहत बुधवार को कैराना के 73 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान हुआ।

इन उपचुनावों के आएंगे नतीजे

-उप्र की कैराना लोस और नूरपुर विस सीट

-बिहार कीजोकीहाट विस

-झारखंड कीसिल्ली व गोमिया विस सीट

-उत्तराखंड की थराली विस सीट

-पश्चिम बंगाल की महेशतला विस सीट

-महाराष्ट्र की दो लोस सीटों पालघर और भंडारा-गोंडिया -नगालैंड लोकसभा सीट

-पंजाब की शाहकोट विस

Leave a Reply

Back to top button