भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा: 740 इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन लागू, दरें 181% तक बढ़ीं
भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा: 740 इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन लागू, दरें 181% तक बढ़ीं

भोपाल।भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा: 740 इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन लागू, दरें 181% तक बढ़ीं, नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही राजधानी में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त महंगी हो गई है। बुधवार से कलेक्टर गाइडलाइन लागू होते ही शहर के 740 इलाकों में जमीन, मकान और दुकानों की दरों में 1 प्रतिशत से लेकर 181 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इन नई दरों पर ही रजिस्ट्रियां होंगी, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
निजी स्कूलों में RTE एडमिशन मुश्किल, एक लाख बच्चे रहेंगे बाहर
भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा: 740 इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन लागू, दरें 181% तक बढ़ीं
जिला पंजीयन विभाग के अनुसार, शहर के कुल 2,177 स्थानों में से करीब 66 प्रतिशत क्षेत्रों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि 740 स्थानों पर औसतन 12 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं। हालांकि कई इलाकों में यह बढ़ोतरी 100 प्रतिशत से भी अधिक रही है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
संत हिरदाराम नगर और गोविंदपुरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी दरों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है। गोविंदपुरा के निर्मल सिटी में 181 प्रतिशत, निशातपुरा सड़क पर 166 प्रतिशत और मुर्गी बाजार में 150 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा भोपाल टाकीज, मालीपुरा, यशोदा नगर, समर ग्रीन, बगलामुखी नगर और विजय लक्ष्मी होम जैसे क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
विकास और रजिस्ट्रियों के आधार पर बढ़ी दरें
अधिकारियों के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पिछले वर्षों में तेजी से विकास हुआ है और जहां ऊंचे दामों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं, उन्हीं को आधार बनाकर नई गाइडलाइन तय की गई है। संपदा सॉफ्टवेयर और सैटेलाइट सर्वे के जरिए इन क्षेत्रों का आकलन किया गया।
बायपास और बाहरी इलाकों में भी असर
भोपाल बायपास और नगरीय सीमा से जुड़े क्षेत्रों में भी प्रॉपर्टी की दरों में भारी वृद्धि की गई है। कोलार, नीलबड़, रातीबड़, बैरसिया मार्ग, करोंद-गांधीनगर मार्ग और नर्मदापुरम रोड जैसे इलाकों में जमीन के दाम तेजी से बढ़े हैं।
कई इलाकों में 50 से 90 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में 50 से 90 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं। इनमें वीआईपी रोड, न्यू मार्केट, राजभवन-रोशनपुरा मार्ग, पंचशील नगर, गौतम नगर, वर्धमान ग्रीन सिटी और एयरोसिटी परियोजना जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने के बाद भोपाल में प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां एक ओर सरकार को राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों के लिए घर खरीदना और निवेश करना अब पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा।








