Site icon Yashbharat.com

Bus Accident सागर-भोपाल मार्ग में रतौना पेट्रोल पंप के पास ओवरलोड यात्री बस पलटी, 30 घायल कई गम्भीर

25 11 2023 bus overturned sagar 215

Bus Accident सागर-भोपाल मार्ग पर रतौना पेट्रोल पंप के पास ओवरलोड यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इससे लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं। हादसा शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे हुआ। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक अमरदीप ट्रेवल्स की बस इंदौर से सागर चलती है। यह बस शुक्रवार शाम इंदौर से रवाना हुआ थी, जो शनिवार को सुबह सागर के नजदीक रतौना पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर पलट गई। बस की छत पर साठ बोरी खाद के अलावा फारच्यून का सामान लदा हुआ था। इसके अलावा बस में चालीस यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान बस की रफ्तार अधिक नहीं थी। संभवत: ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ।

घायलों को भेजा जिला अस्पताल

गनीमत रही कि बस की रफ्तात अधिक नहीं थी। यात्रियों को अधिक गंभीर चोटें नहीं आई हैं। यदि रफ्तार तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि घटना का पता चलते ही तत्काल मौके पर 108 एंबुलेंस को भेजा गया। जहां से बस में फंसे लोगों को निकाला गया। बस में 40 यात्री सवार थे। इनमें एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर जांच कर रहा है।
Exit mobile version