Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

BUS Accident शहडोल से कटनी आ रही बस पलटी, 5 यात्री घायल

BUS Accident शहडोल से कटनी आ रही आकाश बस एमपी 18पी 0306 एनएच 43 के लोढ़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। उमरिया के कोतवाली थाना के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में यह हादसा हुआ । हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया गया कि सोमवार की रात में शहडोल से कटनी जा रही आकाश बस एमपी 18पी 0306 एनएच 43 के लोढ़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

बता दें कि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। बस शहडोल से कटनी जा रही थी। घायलों में बस कंडक्टर अशोक मिश्रा, बस चालक रसीद खान, प्रकाश शुक्ला, धान सिंह और गिरी सोनी शामिल हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम