Katni: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बंपर प्लेसमेंट: 178 विद्यार्थियों को मिला रोजगार।
कटनी। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के दौरान छात्रों को रोजगार के शानदार अवसर मिले हैं। इस सत्र में संस्थान के कुल 178 विद्यार्थियों का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, अभी भी प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी है और यह संख्या आगे और बढ़ सकती है।
ब्रांचवार चयन के आंकड़े:
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 88 छात्र
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 62 छात्र
- सिविल इंजीनियरिंग: 18 छात्र
- कंप्यूटर साइंस: 10 छात्र
इस प्लेसमेंट ड्राइव में वर्तमान सत्र के छात्रों के साथ-साथ वर्ष 2023, 2024 और 2025 के भूतपूर्व छात्र भी शामिल हुए। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हुए इस चयन में एल एंड टी (मुंबई), वॉल्वो आइशर (देवास), मारुति सुजुकी (गुरुग्राम), सिएट टायर्स, डाइकिन, टीवीएस सप्लाई चैन और जय हिन्द इंडस्ट्रीज (पुणे) जैसी नामी कंपनियों ने भाग लिया। चयनित छात्र जून 2026 में अपनी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा देंगे।

