Latest

Budget 2020: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे लोकसभा में मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से किसानों, युवाओं, मध्यम वर्ग सभी को काफी उम्मीदें हैं। यहां जानिए पल-पल की अपडेट्स:

कब क्या

09:22 AM, 01-FEB-2020

10:15 बजे होगी कैबिनेट बैठक

संसद में बजट पेश होने से पहले आज सुबह 10:15 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।

09:14 AM, 01-FEB-2020

राष्ट्रपति भफवन पहुंची निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं। बजट पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ही इसे संसद में पेश किया जाता है।

08:52 AM, 01-FEB-2020

वित्त मंत्रालय पहुंचे अनुराग ठाकुर

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर पूजा की। आज संसद में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा। वह भी वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा मंत्र है। ये बजट देश के लिए अच्छा हो ऐसी उम्मीद है।

08:44 AM, 01-FEB-2020

Budget 2020: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वह आज 11 बजे संसद में देश का दूसरा आम बजट पेश करेंगी।

Leave a Reply

Back to top button