Breaking News: जमीन के विवाद में रिटायरर्ड डीएसपी सुरेश सिकरवार को गोली मारी

शिवपुरी में जमीन के मामले को लेकर रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार को एक युवक ने गोली मार दी। गोली उन्हें लगी नहीं और छूकर निकल गई। आरोपित अभी पुलिस की पकड से बाहर है।

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत् यहां एक रिटायर्ड डीएसपी सुरेशसिंह सिकरवार को एक युवक ने गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली कनपटी से होकर निकल गई लेकिन उसके छर्रे गाल व कान के पास जाकर लग गई। घटना के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल सुरेशसिंह सिकरवार को तुरंत सिद्धी विनायक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर सुरेश सिंह सिकरवार और छुन्ना सिंह चौहान के बीच विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते आज छुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से नाराज छुन्ना सिंह चौहान का 26 वर्षीय पुत्र इंद्र प्रताप सिंह चौहान शाम करीब 7:30 बजे अपने साथी के साथ आया और घर के बाहर अलाव के नजदीक बैठे सुरेश सिंह सिकरवार को गोली मार दी। सुरेश सिकरवार को सिद्धिविनायक अस्पताल ले जाया गया है।

Exit mobile version