Friday, May 22, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Satna: सतना में जमीन विवाद में भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या

Satna News सतना। संपत्ति के विवाद पर छोट भाई ने अपने बड़े भाई यशपाल सिंह और भाभी सुनीता सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सतना शहर के प्रेम नगर कपूर बंगले के पीछे रहने वाले प्रभावशाली सिंह परिवार में शाम पांच बजे की है। आरोपित छोटे भाई ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाने में सूचना मिली कि प्रेमनगर में गोलीकांड हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी हुई है। और दोनों घायल अवस्था में पड़ हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दोनों की मौत हो गई।

satna crime murder1

प्रभावशाली है सिंह परिवार

मृतक यशपाल और छोटा भाई ब्रजेंद्र प्रताप मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। और इनके परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह राज्य पुलिस सेवा में डीपीओ हैं। यशपाल और ब्रजेंद्र के बीच कई सालों से संपत्ति और जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद खूनी संषर्ष में बदल गया। शाम चार बजे ब्रजेंद्र बड़े भाई यशपाल सिंह के पास पहुंचा और संपत्ति को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों की हाथापाई होने लगी और ब्रजेंद्र ने बड़े भाई को पिस्टल से गोली मार दी। बीच- बचाव में पहुंची मृतक की पत्नी सुनीता सिंह को भी ब्रजेंद्र ने गोली मार दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम