Friday, May 1, 2026
Latest:
Latestअजब गजबउत्तरप्रदेश

Breaking : मां ने बीमार दुधमुंहे बच्चे को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

वेब डेस्‍क। 23 अप्रैल को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चे का जन्म हुआ था. जन्म के बाद ही बच्चे को जौंडिस की वजह से उसका लीवर खराब हो गया था.लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में नवजात की बीमारी से तंग आकर मां ने उसकी जान ले ली. मां ने ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से बीमार बच्चे को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इतना ही नहीं शुरुआत में आरोपी मां ने बच्चे के गायब होने की झूठी कहानी भी बताई. लेकिन सीसीटीवी फुटेज से हत्या का खुलासा हुआ.

दरअसल, 23 अप्रैल को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चे का जन्म हुआ था. जन्म के बाद ही बच्चे को जौंडिस की वजह से उसका लीवर खराब हो गया था. बच्चे का 26 मई से केजीएमयू में इलाज चल रहा था. पुलिस के मुताबिक पति और देवर ट्रामा सेंटर के बाहर सोए थे. इसी बीच मां ने बच्चे को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. शुरुआत में बच्चे की हत्या के बाद मां ने गायब होने की झूठी कहानी सुनाई.

इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. ट्रामा सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज से मां की गलतबयानी का हुआ खुलासा. फिलहाल चौक पुलिस ने 4 माह के बच्चे की जान लेने वाली मां को हिरासत में ले लिया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply