#BREAKING पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में स्थित स्टॉक एक्सचेंज में आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी भी हथियारबंद लोग इमारत में मौजूद हैं। हमलावरों की संख्या कितनी है और इस हमले में कितना जान माल का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित ‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस हमले में शामिल आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। बताया गया है कि इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। वहीं, हमले के बाद इमारत में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें एक सुरक्षा गार्ड शामिल है।
पुलिस ने कहा है कि इमारत के प्रवेश द्वार पर दो लोग आए और उन्होंने अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया।
हमले के तुरंत बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षाकर्मी इमारत को खाली करवा रहे हैं। बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। बताया गया है कि कुछ लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं, जिन तक अभी सुरक्षाकर्मी पहुंच नहीं पाए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने अपने दफ्तरों में खुद को बंद कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया है कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सिटी एसएसपी का कहना है कि इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया है और उन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है।
#BREAKING: Pakistan stock exchange building in Karachi under attack by armed men – local media pic.twitter.com/YfIGEzmm6D
— TRT World Now (@TRTWorldNow) June 29, 2020








