Friday, May 1, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

Breaking; देर रात जबलपुर में हिट एंड रन, पब से लौट रही हाईप्रोफाइल परिवार की युवतियों ने कार से युवक को उड़ाया

Jabalpur के बिलहरी भखंडारे नाले के पास  दर्दनाक हादसे की खबर है यह हिट एंड रन का मामला है।

दरअसल शराब पीकर कार चला रही युवतियों ने काम से लौट रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से कृष्णा नामक युवक की मौत हो गई।

युवक को टक्कर मारने के बाद कार रोड डिवाइडर में जा घुसी।

स्थानीय लोगो ने कार में बैठी एक युवती को पकड़ लिया जबकि कार चला रही दूसरी युवती फरार हो गई ।

घटना के बाद साथ मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और हँगामें को शांत कराया।

पुलिस आरोपी महिला कार चालक रतनदीप मैनी की तलाश कर रही है। बताया जाता है तिलहरी के पास स्थित बेकरी में काम करने वाला कृष्णा अपने मित्र के साथ घर लौट रहा था।

रास्ते मे तेज रफ्तार से चल रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से कृष्णा को शरीर मे गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।

इधर पुलिस का कहना है कि उसने इस घटना में एक युवती को गिरफ्तात किया है जबकि दूसरी युवती की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला कार चालक हाईप्रोफाइल परिवार की है और बता रहा है जा रहा है कि देर रात पब से लौट रही थी।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। मृतक दो नंबर पुल। नेहरू नगर निवासी था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply