jabalpurLatest

Breaking: जबलपुर शारदा चौक के समीप समदड़िया मॉल में टैटू बनाने वाले की देर रात हत्या

आशीष शुक्ला..

जबलपुर, यश भारत। आज रात के लगभग 1:00 बजे के आसपास कार सवार लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि हत्या करने वालों ने 3 राउंड गोली चलाई ।

इस हमले में मौके पर ही युवक की मौत हो गई । पुलिस के अनुसार मृतक अंकित चंडोक समदड़िया मॉल में टैटू बनाने का कार्य करता है जो प्रारंभिक जानकारी मिली है किसी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते उसकी किसी परिचित नहीं हत्या की है इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दल रवाना हो गए।

मृतक के हाथ में बिस्कुट के पैकेट मिले हैं । वह जरूरतमंदों को बिस्किट आदि चीजें बांटता रहता था। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एवं अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम