धर्म

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश: 20 अप्रैल से विवाह, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत के शुभ मुहूर्त

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश: 20 अप्रैल से विवाह, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत के शुभ मुहूर्त, ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार, नवग्रह के राजा सूर्य 14 अप्रैल को सुबह 9:52 बजे मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन के साथ ही एक माह से चल रहा मलमास समाप्त हो जाएगा।

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश: 20 अप्रैल से विवाह, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत के शुभ मुहूर्त

मलमास के समाप्त होते ही विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत जैसे शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत संभव होगी। इस बार 20 अप्रैल को आखातीज से इन कार्यों के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शुरू होंगे।

पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि मेष राशि में सूर्य अपने उच्च अंश पर स्थित होते हैं। इस राशि में सूर्य का प्रवेश मांगलिक कार्यों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। साथ ही इस अवधि में विभिन्न व्रत और त्यौहार भी मनाए जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं और यह सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है। इस कारण सूर्य का मेष राशि में प्रवेश न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह नए कार्यों की सफलता का भी संकेत देता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम