Assembly Election Voting Live: असम में 60%, केरल-पुदुचेरी में 50% से अधिक वोटिंग
Assembly Election Voting Live: असम में 60%, केरल-पुदुचेरी में 50% से अधिक वोटिंग, असम, केरल और पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक आए आंकड़ों के मुताबिक
- असम: 126 सीटों पर मतदान 59.63%
- पुदुचेरी: 30 सीटों पर मतदान 56.83%
- केरल: 140 सीटों पर मतदान 49.70%
चुनावी झलकियाँ
- रियान पराग ने किया वोटिंग: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग गुवाहाटी के खारगुली पोलिंग स्टेशन पर वोट डालते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।असम सीएम का मतदान: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा और बच्चों के साथ वोट डाला। पत्नी ने जीत पर विश्वास जताया।केरल में LDF को बढ़त का दावा: CPI के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने मतदान के बाद एलडीएफ की बड़ी जीत का दावा किया और जनता से समर्थन की अपील की।चुनावी कर्मचारी की मौत: असम के सोनितपुर जिले में मतदान अधिकारी देबेन होरो का निधन। प्रशासन ने तुरंत उनकी जगह आरक्षित कर्मचारी तैनात किया।सामान्य मतदान जागरूकता: पीआर श्रीजेश ने परिवार के साथ मतदान किया और सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया: “मेरा वोट, मेरी आवाज, मेरी जिम्मेदारी।
मतदान प्रक्रिया
- असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर मतदान चल रहा है।
- मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
- वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी।
असम में वोटिंग सबसे अधिक रही, केरल और पुदुचेरी में भी 50% से ऊपर मतदान हुआ। चुनाव में खेल, राजनीति और आम जनता की सक्रिय भागीदारी का मिला जुला रंग देखने को मिल रहा है।

