Sunday, May 17, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Breaking: जबलपुर में नहीं होगा नाइट कर्फ्यू, सुधर रही है स्थिति

जबलपुर। जबलपुर जिले में किसी भी तरह का रात्रि कालीन कर्फ्यू नहीं होगा। आपको बता दें कि पहले खबर मिली थी कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद जबलपुर सहित 2 अन्य शहरों में नाइट कर्फ्यू की लगेेेगा, लेकिन खबर के कुछ देर बाद ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जबलपुर की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

पिछले दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद थोड़ी चिंता थी लेकिन बीते 24 घण्टों में मरीजों की संख्या में गिरावट के बाद अब किसी भी तरह के लॉक डाउन अथवा नाइट कर्फ्यू की आवश्यकता नही लिहाजा जबलपुर में नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा। कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देश का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम